Latest Posts

NEWS & EVENTS

16May

Doha Gayan Competition
  
NEW

🌹💐हिंदी- ' दोहा गायन प्रतियोगिता 💐🌹
कबीरदास तथा रहीमदास जी के दोहे ' गागर में सागर ' के समान गूढ़ अर्थ तथा नैतिक शिक्षा प्रदान करने वाले हैं और इन दोहों को जब नन्हे- नन्हें बच्चों के स्वर मिल जाते हैं तो इनके महत्व में चार चाँद लग जाते हैं। इन्हीं दोहों के गायन में छात्रों में रूचि उत्पन्न करने हेतु दिनांक 16 मई 2024 को 'स्कालर्स ग्लोबल स्कूल बहादुरगढ़' में' दोहा गायन प्रतियोगिता ' का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी एवं तीसरी के छात्र- छात्राओं🧒🏻👧🏻 ने उत्साहपूर्वक भाग लिया🤗 और अपने दोहा - गायन कौशल, हाव- भाव के श्रेष्ठ प्रदर्शन 👏👏तथा आत्मविश्वास के द्वारा सभी का मन मोह लिया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से आर्यदित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कार्तिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । तृतीय स्थान मान्या, प्रव्या, अरूज, याडलिन ने प्राप्त किया।

    • Doha Gayan Competition
    • Doha Gayan Competition
    • Doha Gayan Competition
    • Doha Gayan Competition
    • Doha Gayan Competition
    "The more that you read, the more things you will know. The more that you learn, the more places you’ll go.~ Dr. Seuss "