पर्यावरण चेतना कार्यशाला एवं पोस्टर निर्माण गतिविधि
स्कॉलर्स ग्लोबल विद्यालय में कक्षा दूसरी व तीसरी के विद्यार्थियों हेतु "पर्यावरण चेतना कार्यशाला" का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न करना था।
कार्यशाला के उपरांत आयोजित पोस्टर निर्माण गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से जल संरक्षण, वृक्षारोपन, स्वच्छ पर्यावरण तथा हरित जीवन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और उत्साह ने इस आयोजन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बनाया।
"आज का एक छोटा प्रयास, कल का हरित और सुरक्षित भविष्य।"